NCS Portal: सरकार के इस पोर्टल में मिलेगी बम्पर नौकरिया, 20 लाख से ज्यादा पद खाली, तुरंत करें आवेदन।

NCS Portal 2024 : भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल देश के युवाओं के लिए रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। यह पोर्टल न केवल नौकरी तलाशने वालों के लिए एक आदर्श मंच है, बल्कि कंपनियों के लिए भी यह योग्य उम्मीदवारों की भर्ती में सहायक है। इस लेख में हम जानेंगे कि NCS पोर्टल क्या है, इसकी विशेषताएं, और कैसे यह लाखों युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद कर रहा है।

NCS पोर्टल क्या है?

NCS पोर्टल भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जिसका उद्देश्य नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं के बीच एक सेतु का काम करना है। इस पोर्टल पर नौकरी की तलाश कर रहे लोग अपने प्रोफाइल बना सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसरों को खोज सकते हैं। वहीं, नियोक्ता अपनी कंपनियों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों को यहां से आसानी से चुन सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NCS पोर्टल पर उपलब्ध नौकरियां:-

हाल ही में, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई कि NCS पोर्टल पर कुल 20 लाख से अधिक रिक्तियां उपलब्ध हैं। यह पहली बार है जब इस पोर्टल पर इतनी बड़ी संख्या में वैकेंसी आई है। सबसे ज्यादा नौकरियां फाइनेंस और इंश्योरेंस सेक्टर में हैं, जहां 14.7 लाख पद खाली हैं। इसके अलावा, ऑपरेशंस और सपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी और कम्युनिकेशन, ट्रांसपोर्ट और स्टोरेज, एजुकेशन, हेल्थ, और होलसेल और रिटेल जैसे सेक्टरों में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध हैं।

फ्रेशर्स के लिए अवसर :-

NCS पोर्टल का एक विशेष आकर्षण की बात यह है कि यह फ्रेशर्स के लिए भी व्यापक पैमाने पर अवसर प्रदान करता है। अधिकांश रिक्तियां 12वीं पास, आईटीआई, और डिप्लोमा धारकों के लिए हैं। इसके साथ ही साथ, उच्च शिक्षा प्राप्त और विशेष योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भी यहां पर कई स्पेशलाइज्ड जॉब्स उपलब्ध हैं। यह पोर्टल उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

NCS पोर्टल का नया वर्जन :-

सरकार ने NCS पोर्टल का एक अपडेटेड वर्जन NCS 2.0 लॉन्च किया है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से सुसज्जित किया गया है। यह नया वर्जन नौकरी खोजने के अनुभव को और भी सहज और प्रभावी बनाता है। अब, उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर स्वचालित रूप से नौकरी के सुझाव प्राप्त होते हैं। इसके अलावा, पोर्टल पर जॉब फेयर, वर्चुअल इंटरव्यू, और अन्य जॉब पोर्टल्स के साथ एपीआई इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

ये भी पढ़े :-

NCS पोर्टल का उपयोग कैसे करें?

NCS पोर्टल का उपयोग करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले पोर्टल पर आ कर अपना अकाउंट बनाना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, आप अपने प्रोफाइल में अपनी शिक्षा, अनुभव और अन्य आवश्यक जानकारी भर सकते हैं। इसके बाद, आप अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार नौकरी खोज सकते हैं। पोर्टल पर अलग अलग कंपनियों की ओर से निकाली गई रिक्तियों की सूची भी देखी जा सकती है।

Leave a Comment